गोपियों से लड्डू गोपाल ने दही खाया भगवान लड्डू गोपाल की रसमई कथा

Razput RK

एक साधु थे उनका न कोई आश्रम था, न धर्मशाला न कोई ठिकाना। जहाँ रात होती वहीं ठहर जाते और भिक्षा से जो मिलता भगवान का भोग लगाते।

वृन्दावन की दो गोपियाँ
जिन्होंने कभी भगवान के दर्शन नहीं किये न कभी मन्दिर गयीं।प्रातः दधि मक्खन गागर में भरकर ले जातीं बेचतीं और अपनी गृहस्थी में मगन रहतीं।*

दोनों गोपियों ने यह सुन रक्खा था कि साधु सन्तों के पास झोली में भगवान रहते हैं। एक दिन दोनों अपना दहि बेचकर यमुना के निकट आयीं। वहाँ देखा कि एक साधु अपनी झोली रखकर संध्या वन्दन हेतु स्नान करने गये हैं। झोली एक वृक्ष के नीचे रक्खी है। कौतूहल वश झोली में भगवान हैं, भगवान कैसे हैं ? इस विचार से दोनों ने चुपके से झोली उठाई और सारा सामान विखेर दिया, पर भगवान नहीं मिले। तभी उनकी नजर एक डिब्बे पर पड़ी। डिब्बा खोला तो देखा कि लड्डू गोपाल डिब्बे में बन्द हैं।

एक सखी बोली–यही भगवान हैं।
दूसरी बोली–कितने निर्दयी हैं ये सन्यासी भगवान को बन्द करके रक्खा है।

पहली सखी–देखो बेचारे भगवान के हाथ पैर सब टेढ़े हो गये हैं।
दूसरी–बेचारे बन्द जो रहते हैं। हाथ पैर हिलाने की जगह भी नही है।

अब दोनों ने लड्डू गोपाल को उठाया बोली भगवान जी अब परेशान न हो अपने हाथ पैर सीधे कर लो और हम दही खिलाते हैं खा लो भूखे भी होंगे। दोनों ने भगवान की मूर्ति को सीधा करना शुरू किया। भगवान को भी उनकी सरलता पर आनन्द आ रहा था। वह भी मुस्कुरा रहे थे। जब वे थक गयीं लेकिन हारी नहीं तो भगवान को हारना पड़ा। लड्डू गोपाल की मूर्ति सीधी हो गई।भगवान सीधे खड़े गये।

दोनों ने भगवान को नहलाया और दही खिलाया फिर बोलीं–’अब लेटो आराम करो।’ वह सीधी मूर्ति डिब्बे में नहीं जा रही थी।

*तब तक वह महात्मा जी आ गये दोनों डरकर भागीं। महात्मा जी ने सोचा कि कुछ लेकर भागी हैं वह उनके पीछे दौड़े लेकिन उन तक पहुँच नहीं पाये। लौटकर झोली देखी तो हतप्रभ रह गये। भगवान लड्डू गोपाल खड़े हंस रहे थे। महात्मा सारी बात समझ गये। वह भगवान के चरणों मे गिर कर रोने लगे।*

वह खोजते हुए उन गोपियों के घर गये उनके भी चरण पकड़कर रोने लगे। धन्य हो तुम दोनों आज तुम्हारे कारण भगवान के दर्शन हो गये। जीवन भर संग लिए घूमता रहा पर सरल नहीं बन पाया।

कथा भाव–नवधा भक्ति में सरल भक्ति महत्वपूर्ण है। भगवान भाव और सरलता पर रीझते हैं। हम जीवन में सरलता नहीं ला पाते यही हमारी विडम्बना है..!!

निर्मल मन जन सो मोहि पावा
मोहि कपट छल छिद्र न भावा

  *🙏जय श्रीकृष्णा🙏*

Leave a Comment

Nokia C12 Smartphone Offer!


83% positive ratings from 100K+ customers
100K+ recent orders from this brand
10+ years on Amazon

This will close in 0 seconds